नैनी पुलिस ने शादी के बहाने लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया, नौ बदमाश गिरफ्तार
नैनी पुलिस ने शादी के बहाने लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया, नौ बदमाश गिरफ्तार
रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज
नैनी। थाना पुलिस ने शादी के बहाने लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था, लेकिन पहली बार पकड़े गए हैं।
नैनी कोतवाल वैभव सिंह की सूझबूझ और मेहनत से यह कामयाबी मिली है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैभव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोनू भारतीया पुत्र श्याम लाल निवासी नीवा, सौरभ प्रजापति पुत्र अर्जुन लाल प्रजापति निवासी जयरामपुर, आशीष भारतीया पुत्र संतोष भारतीया निवासी चकनिरातुल चकिया, भानू पुत्र जयकुमार निवासी चकनिरातुल, काजल भारतीया पुत्री स्व० रामगोपाल भारतीया निवासिनी जयरामपुर गढ़वा, गौरी पत्नी अर्जुनलाल भारतीया निवासी महिला ग्राम, सरोज पत्नी संतोष भारतीया निवासी चकनिरातुल चकिया चौफटका, प्रीती भारतीया पत्नी गोरेलाल निवासी पीपलगांव और मानसी शर्मा पुत्री स्व० रमेश शर्मा निवासी थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ मंगल सूत्र, हार, झाला, पायल, बिछियाँ, मोबाइल फोन और साढ़े पांच हजार नगदी बरामद किया है।
पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार यादव, दिव्या कुमारी, नेहा चौधरी, आरक्षी रंजना यादव, मनीषा देवी, अजीत यादव और जयमेश कुमार शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें