कार्य स्थल पर महिला सुरक्षा के उपायों पर हुई चर्चा

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, एसीपी मेजा

*मानस न्यूज*

फोटो: महिला सुरक्षा गोष्ठी में मौजद लोग

   फोटो: गोष्ठी को संबोधित करते एसीपी मेजा

मांडा। थाना परिसर में आयोजित संगोष्ठी में महिला सुरक्षा के लिए कार्य स्थल पर सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें नर्सिंग होम संचालक, कॉलेज संचालक तथा प्रिंसिपल, उपभोक्ता स्टोर के संचालक शामिल थे।

संगोष्ठी में एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हमें मिलकर काम करना होगा और अपने कार्य स्थलों पर सुरक्षा के उपायों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य कार्य स्थल पर महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाना और सुरक्षा के उपायों को मजबूत करना है। कार्य स्थल पर महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने कार्य स्थलों पर सुरक्षा के उपायों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, आने जाने के लिए वाहन प्रबंध, संस्थान में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पुलिस वेरीफिकेशन, समस्त स्टाफ का आई कार्ड आदि सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है।

 इस संगोष्ठी में शामिल होने वाले प्रतिनिधि गरिमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर ओपी जैसल, एमपी सिंह, मो0 नईम, मैनुद्दीन अंसारी, तबस्सुम, प्रमोद पांडेय, महिला सुरक्षा के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए और इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। इस संगोष्ठी से कार्य स्थल पर महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने और सुरक्षा के उपायों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ