राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अंजलि गिरी को दिया कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 156 मेधावियों को मिला पदक


प्रयागराज के राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय का 7 वां दीक्षांत समारोह आज मंगलवार को आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने मेधावियों को मेडल प्रदान किया। साथ ही परास्नातक की छात्रा अंजली गिरि को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया।

इस बार दीक्षांत समारोह में 15827 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक पाने वाले कुल 156 मेधावियों को पदक दिया गया। जिसमें 49 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 52 को रजत पदक व 55 को कांस्य पदक दिया गया।

मुख्य अतिथि रहे इसरो के पूर्व अध्यक्ष AS किरन 

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इसरो के पूर्व अध्यक्ष व फिजिकल रिसर्च मैनेजमेंट कॉउंसिल के अध्यक्ष एएस किरन पहुंच रहे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद है।

मां का सम्मान ज्यादा करें, राज्यपाल

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आज भी हमारे समाज मे माता को भूल जाते हैं और पिता आगे रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई, व संस्कार में माँ का अहम रोल होता है। सम्मान माताओं का ज्यादा करिये।

उन्होंने सभी मेधावियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक डिग्री है, यदि आप अच्छा कार्य नहीं करते हैं तो यह डिग्री सिर्फ दीवार में टंगी रहेगी। इसलिए डिग्री के साथ साथ संस्कार और अच्छा कार्य होना चाहिए।

उन्होंने बजट पर चर्चा किया। भारत सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़ का बजट जारी किया है। शिक्षकों को A++ लाने के लिए काम करना होगा। कोई बहानाबाजी नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में 45 लाख युवाओं ने आवेदन किया जबकि भर्ती 60 हज़ार पदों पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाकी युवाओं के लिए भी सरकार रोजगार की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा किया।

भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना होगा

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इसरो के पूर्व अध्यक्ष एएस किरन ने कहाकि आज विज्ञान के क्षेत्र में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहानियों के जरिए छात्र और छात्राओं को सफल होने का संदेश ही दिया। उन्होंने कहा कि जब चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंच रहा था तो पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रहा था। उन्होंने कहा कि भारत फिर से विश्व गुरु बने इसके लिये हम सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा।

UP आज शिक्षा के क्षेत्र में हब बन रहा

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि आज हम ऐसे युग मे हैं कि डिजिटल और एआई शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा। प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भय्या ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज शिक्षा के क्षेत्र में हब बनता जा रहा।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मांग लंबे समय से हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लागू कर दिया। दीक्षांत समारोह के बाद जब आप यहां से डिग्री लेकर जाते हैं। तभी से परिवार और समाज आपसे अपेक्षा करने लगता है। जरूरी नहीं कि आप हमेशा सफल ही हो कभी-कभी सफलता भी मिलती है लेकिन इससे घबराना नहीं है। मजबूती के साथ अपनी मंजिल की तरफ बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि जब तक आपको सफलता न मिल जाये तब तक पीछे न लौटिएगा। मन के हारे हार है, मन के जीते जीत की पंक्तियों को सुनकर उन्होंने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

रजनी तिवारी ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मांग लंबे समय से हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लागू कर दिया। दीक्षांत समारोह के बाद जब आप यहां से डिग्री लेकर जाते हैं तभी से परिवार और समाज आपसे अपेक्षा करने लगता है। जरूरी नहीं कि आप हमेशा सफल ही हो कभी-कभी सफलता भी मिलती है लेकिन इससे घबराना नहीं है। मजबूती के साथ अपनी मंजिल की तरफ बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि जब तक आपको सफलता न मिल जाये तब तक पीछे न लौटिएगा। मन के हारे हार है, मन के जीते जीत की पंक्तियों को सुनाकर उन्होंने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

मेजा कोराव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छापेमारी, अस्पताल समेत कई अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील

बामपुर: 103वें रामलीला में धनुषभंग का भक्तिमय मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

14 साल के किशोर ने 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म!

मांडा उपकेंद्र को मिला नया प्रभारी, सत्य प्रकाश मिश्र संभालेंगे अतिरिक्त कार्य