देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो महिलाओं को मुक्त कराया

देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो महिलाओं को मुक्त कराया

*राहुल यादव (एडीटर) मानस न्यूज*

मुरादाबाद। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर देह व्यापार के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाओं को इस अवैध कारोबार से मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा प्रयागराज के एक गैर-सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देने के बाद हुआ। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मिटरौली निवासी रजत और पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी जाने आलम शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रजत गेस्ट हाउस चला रहा था, जो लड़कियों को रोजगार और पैसों के लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी लड़कियों के फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजता था और उन्हें बुलाता था।

तीन साल पहले इसी गेस्ट हाउस में एक युवक ने लड़की की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, दुष्कर्म किया था और शादी के लिए दबाव बनाने पर हत्या कर दी थी। तब गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया था, लेकिन आरोपी ने फिर से यहां धंधा शुरू कर दिया था।




टिप्पणियाँ