विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के सेवकों का जोरदार स्वागत, प्रदेश महामंत्री का जन्मदिन बना यादगार

मानस न्यूज

प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के बभनी हेठार गांव में विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन महामंत्री का पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सेवालाल पटेल ने की। संघटन महामंत्री मनोज प्रजापति ने प्रदेश कार्यालय गोरखपुर मठ से गोशाला की उत्तम व्यवस्था के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश देने की बात कही।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने संघटनात्मक बैठक लेते हुए जिला संगठन विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन संभाग प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी और नीरज द्विवेदी के आवास पर किया गया। संभाग प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय मिश्र, सनी विश्वकर्मा, चंद्रभान सिंह, अरुण सिंह, राजेश त्रिपाठी, सुनील वल्ली, पवन पांडेय, विनय मिश्र, सुब्बालाल पटेल, बृजेश सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, सुधाकर पांडेय, अनिल बिंद, राजेश यादव और संदीप गोस्वामी शामिल रहे।


टिप्पणियाँ