जलनिगम योजना की जलापूर्ति बेपटरी,आक्रोश
मानस न्यूज़।
मांडा,प्रयागराज। क्षेत्र के लक्षन् चौकठा भरारी इलाके मे स्थापित उरुवा प्रथम पेयजल समूह योजना कर्मचारियों के आभाव मे पुरी तरह से खंडहर मे तब्दील हो चुकी है। साथ ही योजना की जलापूर्ति बेपटरी होने से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं मे खसा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय एक समाजसेवी ने उच्चधिकारियो से लिखित शिकायत करने की बात कही है।
बतादे की उक्त इलाके मे स्थापित उरुवा प्रथम जलनिगम योजना बीते टीन वर्षो से कर्मचारी विहीन हालात मे पड़ी है। साफ सफाई के आभाव मे मे जलनिगम परिसर् खंडहर मे तब्दील हो गया है। इसके अलावा जलापूर्ति का बेपटरी होने उपभोक्ताओं ने लिए परेशानी का सबब बनकर रह गई है। लोग बुंद बुंद पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैँ।
वहीं आंधी गाव के समाजसेवी हितेश उपाध्याय व अधिवक्ता शैलेश उपाध्याय ने कहा की वर्षो से पानी की इस गंभीर समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैँ। लेकिन कई शिकायतों के बाद भी अधिकारी उदासीन बने आराम फरमाने मे जूते हुए हैँ। उक्त समस्या को लेकर जल्द इसकी शीर्ष अफसरों से लिखित शिकयत की जाएगी। अफसरों की उदासीनता के करण सरकार की क्षवी खराब हो रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें