महिला ग्राम प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
महिला ग्राम प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
*मानस न्यूज-24*
मांडा। ब्लॉक क्षेत्र की महिला ग्राम प्रधानों के लिए आगामी 4 और 5 अक्टूबर को दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उरूवा ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। बीडीओ मांडा अमित मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और लैंगिक समानता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बीडीओ अमित मिश्रा ने कहा, "यह प्रशिक्षण महिला प्रधानों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से चलाने में मदद करेगा। हमारा उद्देश्य महिला प्रधानों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।"
प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा सत्र लिए जाएंगे और महिला प्रधानों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी महिला ग्राम प्रधानों की उपस्थिति अनिवार्य है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें