भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें: सुशील त्रिपाठी
*मानस न्यूज*
प्रयागराज। काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है। उन्होंने कहा कि यमुनापार जिले के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से काशी क्षेत्र में प्रथम स्थान रहेगा।
त्रिपाठी ने चाका, जसरा, लालापुर, शंकरगढ़, कौंधियारा, नारीबारी मंडल में प्रवास किया और सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सशक्त और संरक्षित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रवादी पार्टी का सदस्य बनकर राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाकर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है।
जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने भी यमुनापार में सदस्यता के नवीन कीर्तिमान स्थापित करने के लिए संकल्प दिलाया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आभार यमुनापार जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जय सिंह पटेल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, संतोष त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, जगत नारायण शुक्ला, शंकर लाल पांडेय, अखिलेश सिंह पटेल, अंजनी लाल, शिवप्रसाद केसरवानी आदि जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमनागरिको ने मौजूद रहकर हजारों की संख्या में जगह-जगह मिस काल करके सदस्यता ग्रहण की।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें