हंडिया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर तड़तड़ाई गोलियां!

हंडिया: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सैदाबाद पर तड़तड़ाई गोलियां!

*मानस न्यूज ( राहुल यादव,प्रमोद यादव)*



प्रयागराज। उतराव थाना क्षेत्र के दुघरा सलेमपुर (अत्रैला) के रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख सैदाबाद राधश्याम पटेल पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

पूर्व प्रमुख रविवार दोपहर ढेड़ बजे फूलपुर से निजी साधन द्वारा घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने उनके घर से एक किमी पूर्व ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। हमलावर भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग में घायल प्रमुख को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां नाजुक दशा में प्रमुख को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, बेखौफ हमलावरों ने प्रमुख को एकदम करीब से पेट में गोली मारी, जिससे उनकी हालत दयनीय है।

शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में आधा दर्जन डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। उतराव थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व प्रमुख को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

मेजा कोराव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छापेमारी, अस्पताल समेत कई अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील

बामपुर: 103वें रामलीला में धनुषभंग का भक्तिमय मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

14 साल के किशोर ने 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म!

मांडा उपकेंद्र को मिला नया प्रभारी, सत्य प्रकाश मिश्र संभालेंगे अतिरिक्त कार्य