करछना में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मानस न्यूज 24


प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज स्थित करछना थाना के केचुहा गांव में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मासूम की मौत हो गई। जबकि एक बालक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। दोनो घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


आपको बता दे कि मेजा थाना क्षेत्र के भसुंदर खुर्द गांव निवासी राजकरन यादव के बेटे सूरज यादव की सोमवार को सगाई थी। शगुन लेकर राजकरन का परिवार रिश्तेदारों एवं परिवार के लोगों के साथ करछना के केचुहा गांव में पप्पू यादव के यहां गए थे। राजकरन के बेटे सूरज की पप्पू यादव की बेटी से सगाई होनी थी।



जानकारी के मुताबिक सगाई कार्यक्रम के दौरान लड़की के भाई दिनेश यादव ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से सगाई में गए राजकरन के परिवार के ही ज्ञानशंकर यादव का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गोली लगने से राजकरन की आठ वर्षीय नाती आयुष पुत्र जयसिंह यादव निवासी भीटार करछना व 12 वर्षीय नातिन राधा पुत्री दीपनारायण निवासी कूंची मेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। 



घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार में रोना-पीटना मच गया। सगाई की खुशियां मातम में बदल गई। और चारो तरफ अफरा तफरी फैल गई।



टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

मेजा कोराव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छापेमारी, अस्पताल समेत कई अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील

बामपुर: 103वें रामलीला में धनुषभंग का भक्तिमय मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

14 साल के किशोर ने 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म!

मांडा उपकेंद्र को मिला नया प्रभारी, सत्य प्रकाश मिश्र संभालेंगे अतिरिक्त कार्य