महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज

महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज

मानस न्यूज-24

प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के महेवा कला गांव में 109वीं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रामलीला मंचन के दौरान पहुंचें और इस पावन आयोजन का रसपान करें।

आज रविवार रात साढ़े आठ बजे से रामलीला मैदान महेवा कला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह की रामलीला का रोचक व भावपूर्ण मंचन किया जाएगा। इस दौरान साधूराजा-दुष्टराजा संवाद, रावण-बाणासुर संवाद, धर्मी-अधर्मी राजा संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और पेठहवा राजा का हास्य संवाद का रोचक व भावपूर्ण मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

रामलीला कमेटी के प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव और गुलाब चंद्र पांडेय ने श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में शामिल हों और रामलीला के मंचन का आनंद लें।

टिप्पणियाँ