विक्रम सिंह बने भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश महासचिव!
विक्रम सिंह बने भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश महासचिव!
मानस न्यूज-24 (अभिषेक मिश्र)
प्रयागराज। पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह को भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल राजीव चंदेल ने की।
विक्रम सिंह को प्रदेश महासचिव का नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी अर्जुन यादव, जिला संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह मुन्ना भैया सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।
विक्रम सिंह ने कहा, "मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं और किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं किसानों की समस्याओं का समाधान करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए काम करूंगा।"
विक्रम सिंह की नियुक्ति पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी, मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें