भारतगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ ने विशाल श्रीवास्तव के निधन पर जताया गहरा शोक, कहा - अपूरणीय क्षति हुई है

भारतगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ ने विशाल श्रीवास्तव के निधन पर जताया गहरा शोक, कहा - अपूरणीय क्षति हुई है

अमन मिश्र (चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज

          फाइल फोटो:विशाल श्रीवास्तव

भारतगंज। नगर पंचायत के नायब मोहर्रिर विशाल श्रीवास्तव (37) का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन पर सहकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

विशाल श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से भारतगंज नगर पंचायत कार्यालय में नायब मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। उनकी मृत्यु की खबर से सहकर्मियों में शोक की लहर फैल गई है।

चेयरमैन प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी ने कहा, "विशाल श्रीवास्तव का निधन एक अपूरणीय क्षति है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।"

शोकसभा में ईओ बंटी कुमारी ने कहा, "विशाल श्रीवास्तव एक मेहनती और ईमानदार कर्मचारी थे। उनके निधन से हमें गहरा आघात पहुंचा है।"

शोकसभा में अफरोज अंसारी,विष्णु पाल, मो0 हुसैन, नुरुल आब्दीन, विवेक गौड़, लिपिक चंदन पटेल, समसाद उर्फ लप्पू, विनोद सोनकर, जैद, गणेश द्विवेदी, इस्माइल, अफरोज अंसारी, विष्णु पाल, मो. हुसैन, रामस्वरूप, संजय कुमार और अन्य सहकर्मी मौजूद रहे।

विशाल श्रीवास्तव के परिवार में ज्योति श्रीवास्तव, बेटा श्रेष्ठ श्रीवास्तव, बेटी एंजल श्रीवास्तव हैं। उनके चाचा सुमित श्रीवास्तव मेजा तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। निधन से उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

विशाल श्रीवास्तव के निधन से भारतगंज नगर पंचायत कार्यालय में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भरना मुश्किल होगा। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अस्पतालों पर छापेमारी, सील

मांडा में फर्जी मुकदमा लिखाने के लिए दबंग महिला ने किया हंगामा