मांडा पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, 25.5 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
मांडा पुलिस की हिरासत में आरोपी थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में चफला पहाड़ी के पास कार्रवाई, दो आरोपी फरार; 12 पुलिसकर्मियों की टीम रही शामिल मानस न्यूज-24 मांडा, प्रयागराज। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मांडा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मांडाखास स्थित चफला पहाड़ी के पास हुई इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस टीम की सतर्कता और आपसी तालमेल सामने आया। थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शिवकुमार गोयल की टीम ने चफला पहाड़ी के पास कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 25.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार उर्फ पंडित पुत्र फूलचंद्र यादव निवासी धरी, थाना मांडा, मूल निवासी कंहौरी राजा, थाना लालगंज, मिर्जापुर; सीता देवी पत्नी गाय...