दिघीया सड़क हादसे में घायल राकेश शुक्ला की मौत, परिजनों में कोहराम

दिघीया सड़क हादसे में घायल राकेश शुक्ला की मौत, परिजनों में कोहराम

*राहुल यादव (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*


मांडा। दिघीया बाजार में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार और बाइक की टक्कर में मांडा के चिलबिला निवासी राकेश शुक्ला (57) घायल हो गए। घायल राकेश शुक्ला को इलाज के लिए परिजन शहर ले गए। परिजनों ने उन्हें नैनी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने एसआरएन भेज दिया। एसआरएन पहुंचने पर चिकित्सकों ने राकेश शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राकेश शुक्ला बेहद मिलसार व्यक्ति थे। उनके निधन पर चिलबिला बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के दो बेटे पुनीत शुक्ला, अमित शुक्ला व पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चिलबिला बाजार में शुक्ला ट्रंक हाउस के नाम से दुकान चलाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7AyDM6LwHnktRnjc2m

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत