संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चित्र
बाबू राजेंद्र सिंह 87 वर्ष की उम्र में नोएडा में निधन, ज्येष्ठ पुत्र संजय सिंह ने दी मुखाग्नि   मांडा। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के राजनीतिक जीवन में उनके निकट सहयोगी रहे बाबू राजेंद्र सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही मांडा क्षेत्र में उनके परिचितों और शुभचिंतकों में शोक छा गया। राजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय सिंह ने मुखाग्नि दी। परिजनों के मुताबिक उनका तेरहवीं संस्कार मांडा क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव स्थित पैतृक आवास पर होगा। उनके निधन पर सुरेश सिंह मांडा, श्यामा प्रसाद सिंह, जंग बहादुर यादव, मानिकचंद पांडेय, मानवेंद्र सिंह और सुनील सिंह समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने राजेंद्र सिंह के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मानस न्यूज-24

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

चित्र
बामपुर के दीपक राय और मसौली प्रथम के राजेश कुमार मिश्रा को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित मांडा। विद्यालय में जिम्मेदारी के साथ किए गए बेहतर कार्यों की पहचान और उसका सम्मान शिक्षकों का उत्साह बढ़ाता है। गांधी जयंती पर मांडा क्षेत्र के दो शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डायट प्राचार्य ने कंपोजिट विद्यालय बामपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक राय और प्राथमिक विद्यालय मसौली प्रथम के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दीपक राय जूनियर शिक्षक संघ मांडा के कोषाध्यक्ष भी हैं। वहीं राजेश कुमार मिश्रा प्राथमिक विद्यालय मसौली प्रथम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों शिक्षकों को विद्यालय में किए गए अच्छे कार्यों के लिए गांधी जयंती के अवसर पर सम्मान मिला। सम्मान के बाद शिक्षक साथियों ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह, चन्द्रकांत सिंह, विनय शंकर सिंह, कुन्दन सिंह, राजकुमार सिंह, योग...

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

चित्र
 बादपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में लगी चौपाल बादपुर में योजनाओं की जानकारी, उमापुर कला में मिलीं एक दर्जन शिकायतें; आठ मामलों का मौके पर समाधान मांडा। गांव की समस्याएं लेकर ग्रामीणों को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवालयों में चौपाल लगाई गई। बादपुर और उमापुर कला में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्राप्त शिकायतों के समाधान की कार्रवाई भी की गई। बादपुर में योजनाओं पर हुई चर्चा बादपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चौपाल की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीबी जी राम जी योजना समेत अन्य योजनाओं के पात्रता मानकों और लाभ की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। सचिव शशांक सिंह ने महिला सशक्तीकरण और पेंशन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। चौपाल में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड और शौचालय निर्माण अनुदान से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण...