बामपुर के दीपक राय और मसौली प्रथम के राजेश कुमार मिश्रा को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित
मांडा। विद्यालय में जिम्मेदारी के साथ किए गए बेहतर कार्यों की पहचान और उसका सम्मान शिक्षकों का उत्साह बढ़ाता है। गांधी जयंती पर मांडा क्षेत्र के दो शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डायट प्राचार्य ने कंपोजिट विद्यालय बामपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक राय और प्राथमिक विद्यालय मसौली प्रथम के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दीपक राय जूनियर शिक्षक संघ मांडा के कोषाध्यक्ष भी हैं। वहीं राजेश कुमार मिश्रा प्राथमिक विद्यालय मसौली प्रथम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों शिक्षकों को विद्यालय में किए गए अच्छे कार्यों के लिए गांधी जयंती के अवसर पर सम्मान मिला।
सम्मान के बाद शिक्षक साथियों ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह, चन्द्रकांत सिंह, विनय शंकर सिंह, कुन्दन सिंह, राजकुमार सिंह, योगेश मिश्रा और रामबाबू यादव आदि ने दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
यह खबर आपको कैसी लगी?

