मांडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवक का शव धान के खेत में मिला, परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं

मांडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवक का शव धान के खेत में मिला, परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं

*राहुल यादव (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के गरेथा (आंधी) गांव निवासी 26 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू सोनी का शव बृहस्पतिवार सुबह धरांवनारा गांव स्थित एक धान के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि सोनू उंचडीह बस स्टॉप बाजार में आभूषण की दुकान चलाता था।  देर रात्रि तक सोनू घर नही लौटा।

पिता संतोष सोनी ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार अलसुबह उसका शव धरांवनारा गांव में एक धान के खेत में पड़ा मिला। उसकी अपाचे बाइक भी शव के पास ही पड़ी थी। उसका मोबाइल चालू था और मोबाइल पर फोन आने पर भक्ति गीत बज रहा था।

ग्रामीणों ने मोबाइल की आवाज सुनकर खेत में दाखिल हुए और शव देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मांडा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, जबकि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि सोनू दुर्घटना का शिकार हुआ या साजिश का यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में सोनू के भाई  सौरभ सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों का कहना है कि सोनू भी साजिश का शिकार हुआ है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत