राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

 



पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका समझाई, एसओ ने परेशानी होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की

मांडा। राजापुर ग्राम पंचायत सचिवालय में सोमवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

एसओ कुलदीप शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समस्या सामने आने पर समय रहते पुलिस को सूचना देने से मदद उपलब्ध कराई जा सकती है।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी नीरज कुमारी और चौकी प्रभारी हर्ष सिंह ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड सहित महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने लोगों को उपलब्ध सरकारी और पुलिस सेवाओं का जरूरत के अनुसार उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान समाजसेवी राजू सिंह, खुशबू पांडेय, रिद्धि चौहान, मोना मौर्या आदि मौजूद रहे।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।