चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

 बादपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में लगी चौपाल

बादपुर में योजनाओं की जानकारी, उमापुर कला में मिलीं एक दर्जन शिकायतें; आठ मामलों का मौके पर समाधान

मांडा। गांव की समस्याएं लेकर ग्रामीणों को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवालयों में चौपाल लगाई गई। बादपुर और उमापुर कला में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्राप्त शिकायतों के समाधान की कार्रवाई भी की गई।

बादपुर में योजनाओं पर हुई चर्चा

बादपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चौपाल की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीबी जी राम जी योजना समेत अन्य योजनाओं के पात्रता मानकों और लाभ की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।

सचिव शशांक सिंह ने महिला सशक्तीकरण और पेंशन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। चौपाल में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड और शौचालय निर्माण अनुदान से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की गई।

उमापुर कला में आठ शिकायतों का निस्तारण

उमापुर कला ग्राम पंचायत सचिवालय में लगी चौपाल

उमापुर कला ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित करीब एक दर्जन शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित स्तर से कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

चौपाल में प्रशासक उषा देवी, राम किशुन निषाद, रोजगार सेवक सुशील कुमार और अवधेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याएं पंचायत स्तर पर दर्ज कराने की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

15 साल से इसी घर में रह रहा था अखलेश, कूलर हटाते ही लगा करंट और चली गई जान

भेड़ चोरी की वारदात: मांडा: चोरों ने किसान की 18 भेड़ गायब किया

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अस्पतालों पर छापेमारी, सील

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग