नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

बाबू राजेंद्र सिंह

87 वर्ष की उम्र में नोएडा में निधन, ज्येष्ठ पुत्र संजय सिंह ने दी मुखाग्नि 


 मांडा। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के राजनीतिक जीवन में उनके निकट सहयोगी रहे बाबू राजेंद्र सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही मांडा क्षेत्र में उनके परिचितों और शुभचिंतकों में शोक छा गया। राजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय सिंह ने मुखाग्नि दी। परिजनों के मुताबिक उनका तेरहवीं संस्कार मांडा क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव स्थित पैतृक आवास पर होगा। उनके निधन पर सुरेश सिंह मांडा, श्यामा प्रसाद सिंह, जंग बहादुर यादव, मानिकचंद पांडेय, मानवेंद्र सिंह और सुनील सिंह समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने राजेंद्र सिंह के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मानस न्यूज-24
यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।