मेजा ऊर्जा निगम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

मेजा ऊर्जा निगम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

अरुण विश्वकर्मा(चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज

मेजा। ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड में राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, बच्चों और परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर त्रिवेणी क्लब में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेजा ऊर्जा निगम के सीईओ कमलेश सोनी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ सभी उपस्थित जनों के साथ ग्रहण कर किया। उन्होंने कहा, "खेल कूद की हम सभी के जीवन शैली में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी को नियमित रूप से खेल-कूद या व्यायाम कर स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए।"

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अजित बसाक ने कहा, "इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।"

मानव संसाधन प्रमुख विवेक चंद्र ने कहा, "हमारा लक्ष्य खेलों को हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है और इसे हमारी संस्कृति का हिस्सा बनाना है।"

महाप्रबंधक (सीएंडएम) प्रदीप कुमार साबत ने कहा, "यह कार्यक्रम हमारे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक अवसर है कि वे अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित हों।"

सेंट जोसेफ स्कूल द्वारा भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल कूद गतिविधियाँ जैसी खो-खो, फुटबॉल और वॉलीबॉल आदि आयोजित की गई। उपयुक्त गतिविधियों में विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों द्वारा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया एवं खेल कौशल का परिचय दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें आगे भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा) लिमिटेड में राष्ट्रीय खेल दिवस-2024 के तहत दिनांक 31.08.204 तक विभिन्न प्रकार के खेल कूद संबंधित कार्यक्रम के आयोजन आदि प्रस्तावित हैं।




टिप्पणियाँ