सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, सस्पेंड
सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, सस्पेंड
*रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। इसमें वह रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसे एक युवक सफेद कागज में लपेट कर दे रहा है। वो कह रहे- मैं क्या करूं यार। हमारे ऊपर के अधिकारियों के पास पार्टी लाख 50 हजार रुपए लेकर पहुंच जाती है, तो वो लोग दबाव बनाते हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि मानस न्यूज नही करता है।
बताया जा रहा है कि एक वैद्य ने रिश्वत दी। बाद में जब पुलिस उसे परेशान करने लगी, तो उसने खुद ही वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर दरोगा अभय चंद को सस्पेंड कर दिया।
राज किशोर प्रयागराज के वैद्य हैं। उन्होंने सिविल कोर्ट में 2019 में मुकदमा कायम कराया था कि उनकी जमीन कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। 2020 में विपक्षियों को कोर्ट ने नोटिस भेज कर जानकारी दी। इसके बाद 2021 में विपक्षियों ने उल्टा राज किशोर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। राज किशोर को पता लगा कि उनके ऊपर संगीन धाराओं में रिपोर्ट हो गई है। वो पुलिस अफसरों से मिले। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। आरोप है कि विवेचक अभय चंद ने उनसे कहा कि तुम्हारा मुकदमा हल्का करा देंगे, कुछ रिश्वत दे दो। हम पूरा मामला मैनेज कर देंगे। इसके लिए उन्होंने कई 10-10 हजार रुपए दिए हैं। लेकिन, उसके बाद भी पुलिस ने उनका काम नहीं किया। न ही उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें