सांसद उज्ज्वल रमण ने पूर्व सभासद के भाई के निधन पर जताया दुःख

सांसद उज्ज्वल रमण ने पूर्व सभासद के भाई के निधन पर जताया दुःख

अमन मिश्र (चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज




भारतगंज। सांसद प्रयागराज उज्ज्वल रमण सिंह ने भारतगंज के पूर्व सभासद गुलाम साबिर उर्फ चमन राइन के भाई गुलशन राइन के निधन पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने शुक्रवार को भारतगंज कस्बा स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दुःख सहन करने का ढांढस बंधाया।

सांसद उज्ज्वल रमण ने कहा कि गुलशन राइन का निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिससे पूरा परिवार मर्माहत है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में ही दो भाइयों के दुखद निधन होने से चमन राइन का परिवार गहरे दुःख में है, लेकिन हमें ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि गुलशन राइन एक सज्जन और मिलनसार व्यक्ति थे, जिनकी मृत्यु से पूरे समाज में शोक की लहर है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

इस मौके पर मैनुद्दीन अंसारी, दिलावर सिंह, तौफ़ीक कुरैशी, अब्दुलहक अंसारी, शांतिभूषण द्विवेदी, तौफ़ीक राइन, शाहिद राइन, सकलैन अफ़सर, सद्दाम, जाहिद आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ