बिजली संकट की चपेट में भरारी द्वितीय गांव: फूंका ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

बिजली संकट की चपेट में भरारी द्वितीय गांव: फूंका ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

राहुल यादव (चीफ एडिटर) मानस न्यूज



मांडा। बृहस्पतिवार सुबह विद्युत उपकेंद्र मांडारोड से जुड़े भरारी द्वितीय गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक फूंक गया, जिससे गांव में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। गांव के उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और फूंका ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।


गांव के निवासी अशोक विश्वकर्मा, कोटेदार रामलाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, फूलचंद्र, रामराज, लल्लू, दीनानाथ यादव, मुनीम मौर्य ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फूंक जाने से गांव में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।


विद्युत विभाग के जेई प्रदीप मिश्र ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के लिए पत्रवाली स्टोर रूम भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा और गांव में बिजली संकट दूर हो जाएगा।


ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज

ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

मेजा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने 5 छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, चार घायल

देवरी बांध में बाइक समेत युवक के डूबने से मौत, मचा कोहराम