भारत की नौसेना में शामिल हुई अरिघात परमाणु पनडुब्बी, देश की सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत!

भारत की नौसेना में शामिल हुई अरिघात परमाणु पनडुब्बी, देश की सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत!


विशाखापत्तनम। भारतीय नौसेना में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है, जब गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु पनडुब्बी INS अरिघात को नौसेना को सौंपा। यह पनडुब्बी देश की सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अरिघात भारत के परमाणु तिकड़ी को मजबूत करेगी और देश की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह पनडुब्बी रणनीतिक संतुलन और शांति स्थापित करने में मदद करेगी।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परमाणु पनडुब्बी देश के लिए एक उपलब्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के अटूट संकल्प का प्रमाण है।


"INS अरिघात: भारत की नई परमाणु पनडुब्बी जो बदलेगी समुद्री सुरक्षा की तस्वीर!"


भारतीय नौसेना में शामिल हुई INS अरिघात, जानें इसकी खास बातें

- वजन: 6000 टन

- लंबाई: 113 मीटर

- चौड़ाई: 11 मीटर

- ड्राफ्ट: 9.5 मीटर

- गहराई: 980 से 1400 फीट तक जा सकती है

- लंबे समय तक पानी में डूबी रह सकती है

हथियार और क्षमताएं:

- 12 के-15 सागरिका सबमैरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम)

- 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली चार K4 मिसाइलें

- छह 21 इंच के टॉरपीडो

- कई टॉरपीडो ट्यूब

- न्यूक्लियर रिएक्टर

INS अरिघात की खास बातें:

- एडवांस टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) प्रोजेक्ट के तहत 2017 में लॉन्च किया गया था

- पहले इसका नाम INS अरिदमन रखा गया था, जिसे बाद में बदल कर अरिघात कर दिया गया

- INS अरिहंत का अपग्रेडेड वर्जन है

- 750 किलोमीटर की रेंज वाली के-15 बैलिस्टिक मिसाइलें लगी होंगी

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

मेजा कोराव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छापेमारी, अस्पताल समेत कई अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील

बामपुर: 103वें रामलीला में धनुषभंग का भक्तिमय मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

14 साल के किशोर ने 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म!

मांडा उपकेंद्र को मिला नया प्रभारी, सत्य प्रकाश मिश्र संभालेंगे अतिरिक्त कार्य