बदमाशों का तांडव: दंपती पर हमला, महिला की गला रेतकर हत्या और पति को घायल कर लूट लिए 40 हजार रुपये

बदमाशों का तांडव: दंपती पर हमला, महिला की गला रेतकर हत्या और पति को घायल कर लूट लिए 40 हजार रुपये

 प्रतीकात्मक फोटो( मानस न्यूज)


अभिषेक मिश्र(चीफ एडिटर)

बदायूं। जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक दंपती पर हमला कर दिया, जिसमें महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई और पति को घायल कर दिया गया। बदमाशों ने दंपती से 40 हजार रुपये भी लूट लिए।


यह घटना बदायूं के उझानी में हुई, जहां दिल्ली से घर लौट रहे दंपती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पति ने लूटपाट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। यह घटना बदायूं के उझानी कोतवाली इलाके की राजनगर कालोनी में हुई।


दंपती दिल्ली से बस से उतरकर पैदल ही कच्चे रास्ते से गांव को चल दिए थे। जैसे ही दंपती राजनगर कॉलोनी के पास पहुंचे, वहां चार बदमाश मिल गए। लूटपाट के साथ ही महिला की बदमाशों ने गला रेतकर सरेराह हत्या कर दी। जबकि उसका पति हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है।


फिलहाल एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह समेत पुलिस मौके पर मौजूद है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप