भाजपा मंडल अध्यक्ष ने गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया, बढ़ती सदस्यता से भाजपा की ताकत में होगा इजाफा

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया, बढ़ती सदस्यता से भाजपा की ताकत में होगा इजाफा

*रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*


माडा। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिघिया सुबालाल प्रजापति ने गांव-गांव जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने शक्ति केंद्र आहोपुर, चिलबिला, बामपुर, महेवा कला, टिकरी, मोनाइ, बरहा कला, गरेथा, खुरमा आदि गांवों में जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने मिशन फोन के माध्यम से 8800002024 नंबर पर फोन कर सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके देश की सेवा में योगदान करें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दिघिया सुबालाल प्रजापति के इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता में इजाफा होना तय है। उन्हें 'सदस्यता के सिपाही' के रूप में जाना जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंडल अध्यक्ष की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से भाजपा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। उनके इस अभियान से भाजपा की ताकत में इजाफा होगा और पार्टी को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

मांडा में फर्जी मुकदमा लिखाने के लिए दबंग महिला ने किया हंगामा

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अस्पतालों पर छापेमारी, सील