सीएम योगी का प्रयागराज दौरा: विकास की झोली भरें, फूलपुर उपचुनाव को देगें मजबूती

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

सीएम योगी का प्रयागराज दौरा: विकास की झोली भरें, फूलपुर उपचुनाव को देगें मजबूती!

गौरव पांडेय(चीफ एडिटर) मानस न्यूज



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं, जो फूलपुर उपचुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान वे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। सीएम योगी का यह दौरा प्रयागराज के विकास को नई गति देगा और फूलपुर उपचुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा।

सीएम योगी की विकासोन्मुखी नीतियों और उनकी दूरदर्शी सोच ने प्रयागराज को एक नए युग में पहुंचा दिया है। उनके नेतृत्व में प्रयागराज में विकास की गंगा बह रही है और यह शहर नए आयामों को छू रहा है।

इस दौरान सीएम योगी डीजी शक्ति योजना के तहत छात्रों को टैबलेट वितरित करेंगे, जो उनकी शिक्षा में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। इसके अलावा, प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार मेले में रोजगार दिया जाएगा, जो उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगा।

फूलपुर चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी की जनसभा काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसमें वे जनता को संबोधित करेंगे और भाजपा के लिए समर्थन जुटाएंगे। सीएम योगी की लोकप्रियता और उनकी विकासोन्मुखी नीतियों ने उन्हें जनता का चहेता नेता बना दिया है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।