मेजा कोतवाली में महिला सुरक्षा गोष्ठी आयोजित, एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने किया संबोधित
मेजा कोतवाली में महिला सुरक्षा गोष्ठी आयोजित, एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने किया संबोधित
*रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*
प्रयागराज। मेजा कोतवाली में महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता ने संबोधित कर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शनिवार को आयोजित इस गोष्ठी में कामगार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बैठक की।
एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता ने ग्राम प्रधानों व स्थानीय लोगों को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सीएचसी एवं अन्य संस्थाओं में सीसी कैमरा लगवाए जाने एवं समय-समय पर उसे चेक कराए जाने की बात कही। इंस्पेक्टर मेजा राजेश उपाध्याय ने भी महिला जागरूकता को लेकर लोगों को संबोधित किया।
इस गोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी देना था। एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए, लोगों ने कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए काम किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें