पत्नी को गोली मारकर फरार हुआ पति:

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

 पत्नी को गोली मारकर फरार हुआ पति

*मानस न्यूज*

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के पास अमसारी में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। यह घटना रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की पहली वारदात है।

मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी 15 दिन पहले रुद्रप्रयाग आई थी और अपनी माता की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। शनिवार को उसका पति आया और दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हुई। इसके बाद पति ने तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।