अवैध मदरसा पर प्रशासन का शिकंजा: नकली नोट छापने का आरोप, सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा!

अवैध मदरसा पर प्रशासन का शिकंजा: नकली नोट छापने का आरोप, सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा!

गौरव पांडेय (चीफ एडिटर) मानस न्यूज


प्रयागराज। मदरसे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जिस पर नकली नोट छापने का आरोप है। मदरसे को संचालित करने वाली सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने की सिफारिश की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स के असिस्टेंट रजिस्ट्रार से सिफारिश की है। उन्होंने इस बारे में औपचारिक पत्र भेजा है।

कृष्ण मुरारी ने बताया कि नकली नोट छापने वाला मदरसा मान्यता प्राप्त नहीं है। यह मदरसा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। मदरसे का संचालन सोसाइटी अंजुमन जामिया हबीबिया करती है। प्रबंध समिति को बर्खास्त किए जाने की संस्तुति की गई है।


सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन रद्द होने से मदरसे की मान्यता भी समाप्त हो जाएगी। जिला प्रशासन ने मदरसे की जांच शुरू कर दी है। मदरसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। प्रशासन का कहना है कि नकली नोट छापने का आरोप गंभीर है और इसके लिए कड़ी सजा होगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज

ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

मेजा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने 5 छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, चार घायल

देवरी बांध में बाइक समेत युवक के डूबने से मौत, मचा कोहराम