ननद के स्तन का हिस्सा काटकर अलग किया

दिल्ली में भाभी की क्रूरता की हदें पार: ननद के स्तन का हिस्सा काटकर अलग किया

*मानस न्यूज*


दिल्ली।  खजूरी खास इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाभी ने अपनी 22 वर्षीय ननद के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। ननद के स्तन का एक बड़ा हिस्सा दांत से काटकर अलग कर दिया और सगे भाई ने बहन को जल्लादों की तरह पीटा।

इस घटना के बाद पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

यह घटना कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसमें पीड़िता को पहले भाई ने पीटा और फिर भाभी ने जमीन पर गिराकर उसके स्तन के हिस्से को दांत से काटकर अलग कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज

ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

मेजा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने 5 छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, चार घायल

देवरी बांध में बाइक समेत युवक के डूबने से मौत, मचा कोहराम