मांडा में डिप्थेरिया का पहला केस सामने आया, टीकाकरण अभियान शुरू

मांडा में डिप्थेरिया का पहला केस सामने आया, टीकाकरण अभियान शुरू

         सांकेतिक फोटो( मानस न्यूज)

विकेश कुमार (संवाददाता)

मांडा। ब्लॉक क्षेत्र के दशवार गांव में डिप्थेरिया से पीड़ित एक 8 साल का बच्चा पाया गया है। इसके बाद सियचसी अधीक्षक मांडा अजित सिंह ने मेडिकल टीम को गांव भेजने का फैसला किया है।


मेडिकल टीम ने गांव में जांच शुरू कर दी है और आज से विभिन्न स्कूलों में बच्चों को टीका लगाया जाएगा। डॉ अजित सिंह ने लोगों से बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 1000 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है, जिससे डिप्थेरिया के फैलाव को रोका जा सके।


डिप्थेरिया से बच्चों को गले में सूजन, दर्द, बुखार और थकान होती है। गले में झिल्ली बन जाने से सांस लेने में परेशानी होती है। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डिप्थेरिया से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत