सड़क हादसा: दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित दो की मौत

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित दो की मौत

*मानस न्यूज*

गाजियाबाद। मेरठ रोड पर दुहाई के पास रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग वेदप्रकाश को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दिल्ली पुलिस का सिपाही सत्यनारायण भी शामिल है।

इस हादसे में एक कार सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार में सवार दो लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सड़क हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जांच जारी है।

मृतक वेदप्रकाश मुरादनगर के मोरटा के निवासी थे और दुहाई में रैपिड स्टेशन के पास दुकान चलाते थे। वह दुकान बंद होने के बाद रोजाना की तरह सड़क किनारे चारपाई डालकर सो रहे थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तड़के मुरादनगर की तरफ जा रही बेकाबू कार वेदप्रकाश के ऊपर चढ़ गई और आगे जाकर पलट गई।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।