भारतगंज में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया, हजारों लोगों ने लिया भाग

शाहिद अंसारी (रिपोर्टर) मानस न्यूज

भारतगंज। कस्बे में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। जुलूस की शुरुआत हजरत सोना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ से हुई और इसका समापन हजरत मस्तान शाह रहमतुल्लाह अलैहि के मजार पर हुआ, जो लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस जुलूस में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी, तबस्सुम अंसारी, जावेद, चमन राइन (पूर्व सभासद), तौफीक, सभासद जावेद जुलूस में शामिल रहे।

जुलूस के माध्यम से लोगों ने हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के जन्मदिन को मनाया और उनके संदेश को फैलाया। 

भारतगंज कस्बे में एहतियातन एडीसीपी अभिजीत कुमार, एसीपी रवि कुमार, इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी विनय सिंह सुरक्षा बल के साथ डटे रहे। जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सका।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप