मांडा में छात्रों की प्रतिभा का जलवा

*मांडा में छात्रों की प्रतिभा का जलवा, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन*

*मानस न्यूज, राहुल यादव*

प्रयागराज। शनिवार को बीआरसी परिसर मांडा में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 उच्च प्राथमिक स्कूल और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के 162 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 8 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया और जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इनमें ऋषि कुमार पांडेय, आर्यन साहू, ओम मिश्रा, शौर्य सिंह, साहिल यादव, अंकिता यादव, ईशा सिंह और आयुष कुमार शामिल हैं।

बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विज्ञान किट, पुस्तकें और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया। उनकी इस पहल से छात्रों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर विनोद मिश्र, एआरपी राजकुमार सिंह, अमरेश प्रताप सिंह, अरुण तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी और जितेंद्र दुबे सहित विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे। बीईओ राजीव प्रताप सिंह की पहल से शिक्षा क्षेत्र में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत