मवेशियों के लिए भूसा निकालने गई महिला को सांप ने डसा

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के मऊआइमा में लगातार हो रही तेज बरसात के बीच भूखे पशुओं के लिए भूसा निकालने गई महिला को सांप ने डस लिया। महिला को गंभीर घायलवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मऊआइमा क्षेत्र के भदरपुर निवासी रामकली पत्नी राम बरन भैंस को चारा देने के लिए भूसा निकालने गई थी। बताते हैं कि भूसे में बैठे सांप ने रामकली को डस लिया जिससे वह अचेत हो गई। दौड़कर आए घरवाले रामकली को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।