गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोरांव में मारपीट, तनाव, पुलिस ने मामला शांत कराया

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। सोरांव बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को दो समुदाय के युवकों में मारपीट हो गई। साथ ही मारपीट की सूचना को लेकर बाजार में तनाव फैल गया।सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने डंडा फटकारते हुए मामला शांत कराया।

सोरांव बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन के समय शाम को बड़ी संख्या के लोग एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए गाजे बाजे के साथ रामलीला मैदान से निकल रहे थे। इसी दौरान कस्बा रोड पर दूसरे समुदाय की दुकान पर बैठे एक युवक के ऊपर गुलाल पड़ गया। इससे आक्रोशित युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। 

मामले की जानकारी होने पर दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ता देख लोगो में पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। डंडा फटकारते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को हटा दिया। पुलिस की उपस्थिति में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया और विसर्जित किया।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन