शहीद अमर के बेटे का नीट मे चयन,खुशी

मानस न्यूज़।



मेजा,प्रयागराज। भारत देश की सुरक्षा के दौरान शहीद हुए उपादौरा मेजा के  अमर सिंह यादव के बेटे अभिषेक यादव का नीट मे चयन होने से परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगो मे खुशी की लहर व्याप्त है। लोगो द्वारा शहीद के बेटे को लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैँ।

प्रयागराज के विधानसभा मेजा स्थित लोहारी (उपदौरा) गाव निवासी शहीद अमर सिंह यादव वर्षो पूर्व भारत देश की सुरक्षा के दौरान शहीद हो गए थे। उनके बेटे अभिषेक यादव का नीट मे चयन हो गया। इससे परिजनों साहित क्षेत्रीय लोगो मे खुशी की लहर व्याप्त है। अभिषेक की एमबीबीएस मे बंगाल स्थित बैंकुरा बीएस मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की शुरुआत होगी। वहीं उक्त कामयाबी को लेकर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य श्यामराज यादव ने मंगलवार की सुबह शहीद के घर पहुंच बेटे अभिषेक को बधाई दिया। उन्होंने कहा की इस पढ़ाई मे हर सम्भवतः मदद हेतु प्रयासरत रहूंगा। वहीं इंटरनेट मीडिया साहित सगे संबंधी फोन ओर अभिषेक को बधाई दे रहे हैँ।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत