बेकाबू वाहन की टक्कर से मांडा के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

*रामलाल बिंद (रिपोर्टर) मानस न्यूज*

मांडा। में एक दुखद घटना में बेकाबू वाहन की टक्कर से सैबसा गांव निवासी बाइक सवार रंगलाल (35) की मौत हो गई। यह घटना प्रयागराज मीरजापुर राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के बसकडी गांव में हुई। रंगलाल जिगिना से मांडा की तरफ जा रहे थे।

प्रयागराज मीरजापुर राजमार्ग स्थित बसकडी गांव के सामने बेकाबू वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। राहगीरों ने घायल को ई-रिक्शा पर लादकर सरोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे शहर के लिए रेफर किया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीएम बाद शव घर पहुंचा तो मृतक की पत्नी पार्वती देवी, भाई आलोक शंकर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की एक दो वर्ष की बेटी अनन्या है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन