शिक्षक दिवस पर एलबी शास्त्री कॉलेज में पौधारोपण और सम्मान

मानस न्यूज

मांडा। ब्लॉक क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री पॉलीटेक्निक संस्थान मांडा में शिक्षक दिवस के अवसर पर "एक वृक्ष गुरु के नाम" पर पौधारोपण किया गया। शैक्षणिक कर्मचारी और छात्रों ने मिलकर पौधारोपण किया और अपने गुरुओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षक पवन केसरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका सम्मान किया। पवन केसरी ने कहा, शिक्षक दिवस पर पौधारोपण करना एक अच्छा कदम है, इससे हमें प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश मिलता है।

भार्गव प्रकाश मौर्य, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रविशंकर केशरवानी, दिनेश कुमार, सुनील पांडेय, प्रशांत कुमार, विभा मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा, शिक्षक दिवस पर पौधारोपण करना एक अच्छा तरीका है अपने गुरुओं को सम्मानित करने का।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। पौधारोपण के बाद, छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ सेल्फी ली और इस पल को यादगार बनाया।




टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप