मांडा में भगवान विश्वकर्मा की भव्य पूजा और शोभा यात्रा संपन्न

मांडा में भगवान विश्वकर्मा की भव्य पूजा और शोभा यात्रा संपन्न

*मानस न्यूज*


प्रयागराज। मंगलवार को बारिश के बावजूद मांडा क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा, "भगवान विश्वकर्मा समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी पूजा से तकनीकी काम में निष्ठा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।"

संगम लाल विश्वकर्मा, रामसागर विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, महेश उर्फ नेता, रामबाबू, कमलेश, राजेश कुमार, अमरेशचंद उर्फ पप्पू मिश्रा, और रामबली मौर्य सहित कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।

संगम लाल विश्वकर्मा ने अपने वर्क्स शॉप पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया, जबकि शोभा यात्रा गिरधरपुर से शुरू हुई। प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बारिश के कारण कार्यक्रम शाम चार से सात बजे तक चला। डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक आकर्षक आयोजन था।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत