एटीएम कार्ड बदलकर उचक्को ने पच्चीस हजार रुपए गायब कर दिए, पुलिस पड़ताल में जुटी।

मानस न्यूज 

प्रयागराज। मेजारोड बाजार स्थित एक एटीएम में उचक्कों ने आंखों में धूल झोंककर एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर तीन बार में पच्चीस हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस को फोन से सूचना दी। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची इलाकाई पुलिस पड़ताल में जुट गई है।


मेजा थाना क्षेत्र के बीरपुर, शुक्लपुर निवासी कमलेश कुमार मिश्रा पुत्र उमा शंकर मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार दोपहर मेजारोड बाजार के भारतीय जीवन बीमा निगम के बगल स्थित हिटाची एटीएम में रुपए निकालने गए थे। पीड़ित ने बताया कि वह एटीएम कक्ष में प्रवेश किया, तभी तीन लोग आए और अपनी बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर में तीन बार में करीब 25 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने तत्काल मौके पर डायल 112 पुलिस को बुलाया। मौक़ा मुआयना कर डायल 112 चली गई। पीड़ित कमलेश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देखा जाए तो एटीएम कार्ड बदलकर रुपए उड़ानें का मामला मेजारोड में कोई नया नहीं है। इसके पहले भी उचक्कों ने कई बार एटीएम कार्ड बदलकर रुपए उड़ा चुके हैं।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप