गणेश विसर्जन में विधायक रिंकी कोल ने लिया भाग, समिति के लोगों से की मुलाकात

कमेलश सिंह (चीफ एडीटर) मानस न्यूज

मीरजापुर। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति जिगना बिहसड़ा बाजार द्वारा आयोजित गणेश पूजा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छानवे विधायक रिंकी कोल उपस्थित हुईं और गणेश मूर्ति का पूजन अर्चन किया।

विधायक रिंकी कोल ने श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के लोगों से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा किया गया आयोजन प्रशंसनीय है और इससे समाज में एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है।

इस दौरान समिति के दीपक वर्मा, समाजसेवी रमेश वर्मा, जयदीप वर्मा, शैलेश वर्मा, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, उपदेश वर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे। गणेश पूजा का आयोजन वर्षों से किया जा रहा है और इस वर्ष भी समिति द्वारा भव्य तरीके से आयोजन किया गया। विसर्जन के दौरान लोगों ने गणपति बप्पा को विदा करने के लिए भावभीनी पूजा अर्चना की।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत