सपा विधायक और बेटे को नौकरानी की आत्महत्या मामले में जेल

 सपा विधायक और बेटे को नौकरानी की आत्महत्या मामले में जेल

*मानस न्यूज*

भदोही। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनके बेटे जईम बेग को नौकरानी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने आत्मसमर्पण किया, जबकि बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विधायक और उनके बेटे पर नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। नौकरानी ने 8 सितंबर को विधायक के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर विधायक आवास पर छापेमारी की गई, जहां से एक और नाबालिग नौकरानी बरामद हुई।

विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ पुलिस ने बाल श्रम, बंधुआ श्रम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। विधायक की पत्नी सीमा बेग अभी भी फरार है।

शुक्रवार को विधायक जाहिद जमाल बेग को नैनी जेल और उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी जेल भेजा गया। ज्ञानपुर जिला कारागार के जेलर सूबेदार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधायक को नैनी और उनके बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन