विंध्याचल दर्शन को पहुंची महिला से पति के सामने गैंगरेप

 मानस न्यूज़ नेटवर्क।

मिर्जापुर।  विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के सीताकुंड मार्ग पर महिला दर्शनार्थी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पति का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर आरोपियों घटना को अंजाम दिया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर वह बाइक से पत्नी के साथ कालीखोह मंदिर में दर्शन करने आया था। यहां से दोनों सीताकुंड दर्शन के लिए चले गए। लगभग एक बजे जब वापस लौटने लगे तो रास्ते में चार लोगों ने बाइक रोक लिया और वीडियो बनाने लगे। मना करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद हम दोनों को जंगल की ओर खींच ले गए। मुझे एक पेड़ के पास दो लोग पकड़कर बैठ गए और पत्नी के साथ बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। भयवश उस दिन घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।


 विंध्याचल कोतवाली पहुंचकर पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में विंध्याचल कोतवाल चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर के माध्यम से घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन