अश्लील कमेंट से नाराज छात्रा ने जूता लेकर शोहदे को दौड़ाया, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के मुंगारी टोल प्लाजा पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद सहपाठियों के साथ वापस आ रही छात्रा पर शोहदे ने अश्लील कमेंट किया। जिसके बाद छात्रा ने साहस दिखाते हुए जूता लेकर दौड़ा लिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


झांसी मिर्जापर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर एक छात्रा द्वारा हाथ में जूता लेकर एक शोहदे को दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपनी सहपाठियों के साथ वापस घर जा रही थी। इसी दौरान टोल पर मौजूद किसी शोहदे ने उस पर अभद्र और अश्लील कमेंट कर दिया। इससे नाराज छात्रा हाथ में जूता लेकर उसको दौड़ा लिया। साथी छात्राओं ने छात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इसकी जानकारी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी है।

वहीं घटना के बाद वहां भीड़ इकट्ठा होने पर छात्रा वहां से चली गई। मामले में एसओ औद्योगिक महेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा द्वारा हाथ में जूता लिए हुए फोटो वायरल हुई है, लेकिन कोई भी शिकायत लेकर नहीं आया। मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ स्कूल में छात्रा की पहचान कर मामले की जानकारी ली जाएगी। यदि किसी तरह की छेड़खानी का मामला है तो घटना के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप