दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात: आठ साल की मासूम को चॉकलेट के बहाने दुकान में ले जाकर किया गया घिनौना काम

राहुल यादव (एडिटर) मानस न्यूज

जौनपुर। जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर यह घिनौना काम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक अधेड़ उम्र के मिस्त्री ने उसे चॉकलेट देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उसे असहनीय दर्द होने लगा तो उसने अपने परिजनों को बताया।

परिजनों ने बच्ची का उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया और सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता के बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना अध्यक्ष मडियाहू अनिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप