युवक की संदिग्ध मौत: पुलिस उत्पीड़न का आरोप

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पुलिस उत्पीड़न का आरोप

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। शुक्रवार को पुरापांडे सड़वा में एक दिल दहला देने वाली घटना में 22 वर्षीय अरविंद प्रजापति का शव अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के परिजनों और मोहल्ले वालों ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मृतक के पिता महेंद्र प्रजापति ने बताया कि अरविंद एक युवती के अपहरण के मामले में डेढ़ माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। बृहस्पतिवार देर शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा चौकी इंचार्ज ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया था, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

हालांकि, औद्योगिक थाना के प्रभारी ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा है कि परिवार के लोगों द्वारा ही फांसी की सूचना दी गई थी। मामले की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप